आष्टा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज आष्टा नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व और उत्साह व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कहा गया कि संघ ने अनुशासन, सेवा, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक कल्याण के अपने अविचल संकल्प के साथ राष्ट्रभक्ति, चरित्र-निर्माण और सर्वांगीण उन्नति का जो संदेश दिया है, वही भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का अटल व अक्षुण्ण प्रतीक है।
